थाना फैजगज बेहटा पुलिस द्वारा गौकशी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तो को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी

अभियुक्तो के कब्जे से दो अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस मय गौकशी के उपकरण बरामद किये गये।

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह जनपद बदायूं के निर्देशानुसार गौकशी अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 ह्रदेश कुमार कठेरिया के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना फैजगंज बैहटा पुलिस टीम द्वारा गौकशी के शातिर दो अभियुक्तगण 1. मर्दान पुत्र रति खाँ निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहवाद जिला रामपुर 2. रिफाकत उर्फ नन्हे पुत्र मिन्डू निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहवाद जनपद रामपुर को अवैश शस्त्र, कारतूस एवं गौकशी के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!