सहसवान,बदायूं। जिले में पुलिस अनुशासन को सख्ती से लागू करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए ट्रांसफर अभियान को सहसवान कोतवाली के दो सिपाहियों ने मज़ाक बनाकर रख दिया है। तबादला आदेश जारी हुए कई दिन गुजर चुके हैं, लेकिन दोनों सिपाही अब तक अपने नए थानों पर कार्यभार ग्रहण करने तक नहीं पहुँचे हैं। सहसवान कोतवाली के सिपाही नरसिंह राव का ट्रांसफर थाना सिविल लाइन और सिपाही शैलेन्द्र सिंह का तबादला थाना कोतवाली बदायूं किया गया था। इसके बावजूद दोनों सिपाही सहसवान कोतवाली में ही डटे हुए हैं, मानो तबादला हुआ ही न हो।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

