ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू निर्माण कार्य समिति ने वर्ष 24 25 में किया बड़ा घोटाला नाला पुलिया निर्माण कार्य के फर्जी वाउचर के आधार पर लाखों रुपए डकारें
मुकीम अहमद अंसारी
पूर्व प्रधान ने प्रदेश मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की लगाई गुहार, ग्राम पंचायत में मचा हड़कंप
सहसवान,बदायूं। सहसवान विकासखंड कार्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू के मजरा जखूपुर निवासी पूर्व प्रधान बदन सिंह शाक्य ने प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित पत्र में बताया की ग्राम पंचायत की निर्माण कार्य समिति ने वर्ष 2024/ 25 में ग्राम मजरा जखुपुर से ग्राम मुंसेपूर वन विभाग आरक्षित वन होकर मंदिर कालसेन से जाने वाले मार्ग पर वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या से निजात के लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से उपरोक्त मार्ग पर पुलिया एवं नाला निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की थी।जिस पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की उपरोक्त मांग को प्रमुखता के आधार पर कराए जाने का आश्वासन दिया।
परंतु ग्राम पंचायत की निर्माण कार्य समिति ने वित्तीय वर्ष 2024 /25 मैं मजरा जखूपुर बाबाकालसेन से बाबा रामदुलारे मंदिर होता हुआ ग्राम मूसेपुर जाने वाले मार्ग पर नाला निर्माण के नाम पर 8/10/2024 में टाइट ग्रांट xv फाइनेंस कमिशन वाउचर संख्या 24 /25 p/15पर 82598 रुपए xv finance commission tide grant 24/25/p/16पर 125832 रुपए, तथा पुलिया निर्माण में voucher sankhya X V24/25/p/17 finance commission tied grand rupaye रुपए 29800xv फाइनेंस कमीशन टाइट ग्रांट 24/25/p/18 मैं रुपए 53616 की राशि फर्जी वाउचर के आधार पर निकाल ली गई है जबकि उपरोक्त मार्ग पर ना तो नाला बना है नहीं कोई पुलिया और तो और कच्चा नाला भी नहीं है जिससे ग्राम पंचायत समिति यह कह सके कि हमने तो कच्चा नाला बनवाया था उपरोक्त मार्ग पर कोई पुलिया भी नहीं है।
पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया की ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू मजरा जखूपुर में नालों की मरम्मत के नाम पर तथा पशु शाला मार्ग पर मिट्टी भराव, फर्जी दिखाकर लाखों रुपए का घोटाला किया गया है अगर समय रहते जांच की जाए तो भ्रष्टाचार की अनेक परते खुल जाएगी। ग्राम प्रधान ने बताया की फर्जी वाउचर द्वारा निर्माण कार्य समिति द्वारा ग्राम पंचायत में अवैध रूप से निकल गए धन की जांच कराए जाने के लिए जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी को कई बार प्रार्थी प्रार्थना पत्र भी दे चुका है परंतु सभी प्रार्थना पत्र अधिकारियों द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिए गए। जिससे निर्माण कार्य समिति के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं अगर समय रहते उपरोक्त निर्माण कार्य समिति द्वारा ग्राम में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच नहीं की गई तो निर्माण कार्य समिति और बड़े घोटाले कर सकती है।
शिकायतकर्ता पूर्व ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से कहा की जांच करने आई टीम उसे साथ लेकर जांच करें तो वह निर्माण कार्य के घोटाले के स्थान को स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच कराएगी अन्यथा फिर शिकायत को रद्दी के टोकरी में डाल दिया जाएगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

