सहसवान पोस्ट ऑफिस में आधार संशोधन को लेकर उमड़ी भीड़, शुक्रवार को टोकन बांटना पड़ा भारी व्यवस्था बिगड़ी पुलिस ने संभाला मोर्चा।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। शुक्रवर को बाजार विल्सन गंज स्थित पोस्ट ऑफिस (डाकघर) में आधार कार्ड संशोधन और अपडेट कराने का काम लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। आधार संबंधी कार्य के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस के बाहर देखते ही देखते सैकड़ो की तादाद में लोग जमा हो गए, जिसके कारण अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
भीड़ के कारण काम में बाधा उत्पन्न होने का आरोप आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या अन्य विवरण अपडेट कराने आए लोगों का आरोप है कि भारी भीड़ के कारण उनका काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। कतार में लगने के बावजूद घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे वे हताश और परेशान हैं। कई लोग तो कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनका नंबर नहीं आ पा रहा है।
स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल तैनात
लोगों की अत्यधिक भीड़ और उनके बीच धक्का-मुक्की की स्थिति को देखते हुए, पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा है। पोस्ट ऑफिस परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और कतारबद्ध तरीके से काम को आगे बढ़ाया जा सके।
सीमित संसाधन और टोकन सिस्टम सूत्रों के अनुसार, डाकघर में आधार संशोधन के लिए सीमित काउंटर और कर्मचारी होने के कारण भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। कई डाकघरों में टोकन सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत प्रतिदिन केवल सीमित संख्या में ही आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इससे बाकी लोगों को मायूस होकर अगले दिन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देने और आधार संशोधन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है, सहसवान में मात्र एक ही जगह पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने संशोधन करने का कार्य चल रहा है जबकि सहसवान बदायूं जिले में सबसे बड़ी विधानसभा होने के बाद भी सहज में मात्र एक ही जगह ताकि आम जनता को हो रही परेशानी को कम किया जा सके।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

