बिजली बिल राहत योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने निकाली रैली 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही योजना ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट मूल में 25% फ़ीसदी की छूट
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। बिजली विभाग की “एक दिसंबर” से शुरू हो रही बिजली बिल राहत योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रचार में जुटे हैं। जिसे लेकर एसडीओ विपिन कुमार गुप्ता ने टीमों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड परिसर से एसडीओ विपिन कुमार गुप्त ने विभिन्न टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा की इस योजना में विद्युत बकायेदारों को ब्याज में 100 प्रतिशत और मूल बिल में 25 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है। श्री गुप्ता ने स्वयं लोगों से संपर्क करते हुए कहा कि 1 दिसंबर से शुरू हो रही विद्युत बिल समाधान योजना अब तक की सबसे बेहतर योजना है। यह पहला मौका है जब मूल बिल में छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार विद्युत चोरी के मामले में जुर्माना राशि में 50% छूट की व्यवस्था है। इस दौरान जेई हरिशंकर, मुबारक अली, आजिम हुसैन, सुनील बाबू, ललित गौतम, फैजान, शिवेंद्र, चांद मियां, महेंद्र पाल, अमित कुमार, राकेश, जियाउर रहमान, जितेंद्र यादव, छोटेलाल, मुनेंद्र पाल, मोहम्मद तारिक, संजय, छेद प्रकाश, गीतम आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

