बिसौली बदायूं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण – 2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के टॉप बीएलओ को तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने सम्मानित किया। शनिवार को भाग संख्या 322 के बूथ लेवल अधिकारी पृथ्वीराज, 173 भाग संख्या के बूथ लेवल अधिकारी दिनेश पाल एवं भाग संख्या 87 के बूथ लेवल अधिकारी विपिन कुमार ने बीएलओ एप पर पूर्णत: डिजिटाइज कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की उनके इस कार्य की सराहना करते हुए तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा ने निर्देश दिए की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी बीएलओ एवं संबंधित कार्मिक आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा में उनका सत्य प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

