माप विभाग की टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गन्ना क्रय केंद्रों की जांच की
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। बाट – माप विभाग की टीम ने प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में गन्ना क्रय केंद्रों की जांच की। हालांकि इसमें किसी क्रय केंद्र पर घटतौली नहीं मिली।
शनिवार को ओमप्रकाश प्रभारी विधिक माप विज्ञान बिसौली ने यदु शुगर लि. सुजानपुर द्वारा संचालित मिल परिसर गेटों के समस्त इलेक्ट्रोनिक वेब्रिजो को इलेक्ट्रोनिक वेब्रिज टेस्टिंग मोबाइल बैंक जो सहायक नियंत्रक बाट माप बरेली मंडल द्वारा आवंटित की गई है तथा निर्देशित किया गया है के क्रम में जांच की गयी चीनी मिल के समस्त वेब्रिज मानक के अनुरूप संचालित पाए गये इनमें किसी प्रकार की कोई अनियमित नहीं पाई गई। बाट माप निरीक्षक ने अपने सामने कुछ गन्ना लदी ट्रालियों का तौल कराया। श्री ओम प्रकाश द्वारा गन्ना लेकर आए कुछ किसानों से भी फीडबैक लिया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

