सऊदी अरब में तनख़्वाहों में 40 प्रतिशत तक कटौती, कामगारों का कांट्रैक्ट बीच में ही ख़त्म कर देने की अनुमति

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

सऊदी अरब में सरकार की ओर से एक फ़रमान जारी हुआ है जिसके अनुसार निजी सेक्टर को यह अनुमति दे दी गई है कि वह अपने कामगारों की तनख्वाहों में 40 प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है साथ ही कंपनियों के मालिकों को यह छूट भी मिल गई है कि वह अपने कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाल सकते हैं इस शर्त के साथ कि एक साल के कांट्रैक्ट में छह महीने का समय गुज़र चुका हो। सऊदी अरब में कुछ कंपनियों ने इस फ़रमान पर अमल करना भी शुरू कर दिया है।
इस नए फ़रमान के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का तूफ़ान शुरू हो गया है। ट्वीटर पर लोगों ने सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की घोर निंदा की है कि उन्होंने भारी ग़लतियां कीं और इसका ख़मियाज़ा आम नागरिकों और विदेशी कामगारों को भुगतना पड़ रहा है।

ट्वीटर पर यह मांग भी उठी है कि देश के बड़े अधिकारियों और मंत्रियों की तनख़्वाहों में कटौती की जानी चाहिए ग़रीब कर्मचारियों को संकट में डालना ग़लत है।
सऊदी गृह मंत्रालय में पूर्व सुरक्षा सलाहकार सऊद अलमुसैबीह ने कहा कि देश में एक करोड़ बीस लाख विदेशी कामगार हैं जिनमें 50 प्रतिशत की हमें ज़रूरत नहीं है इसलिए उन्हें सऊदी अरब से वापस भेजा जाना चाहिए क्योंकि देश में बेरोज़गारी फैल गई है।

Don`t copy text!