जरीफनगर सरसों के खेत में अज्ञात युवक मिला शव इलाके में फैली सनसनी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस युवक के शव के शिनाख्त के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।पूरा मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब नौ बजे दादरा गांव के पास का हैं जहां एक सरसों के खेत एक युवक का शव पड़ा मिला। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वहीं सड़क किनारे एक रिक्शा भी खड़ा मिला है। उसमें कबाड़ा भरा हुआ है। इससे माना जा रहा है कि मरने वाला युवक कबाड़ बीनने वाला हो सकता है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।रविवार को जब ग्रामीण खेतों की ओर गए थे तब उन्होंने सड़क किनारे रिक्शा खड़ा देखा था। आसपास देखने पर खेत में एक युवक की लाश पड़ी मिली।अज्ञात युवक की लाश मिलने पर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।बरहाल समाचार लिखे जाने तक शव उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में जरीफनगर थाना प्रभारी सुमित कुमार शर्मा ने बताया एक युवक का शव मिला है।जांच की जा रही हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!