रात्रि में चैकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायर करने वाले गौतस्कर को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार।
मुकीम अहमद अंसारी
उक्षानी, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग अभियान के तहत एक गौतस्कर को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार।
शनिवार की रात्रि समय करीब 11 बजे कछला वितरोई मोड़ से मुजरिया रोड पर चौकी कछला प्रभारी उ0नि0 कपिल कुमार मय पुलिस बल के रात्रि गस्त करते हुए रोड किनारे जंगल को जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ी एक संदिग्ध बिना नम्बर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार रंग सफेद को चैक करने हेतु गाड़ी की तरफ बढ़ते समय कार सवार द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ किये गये फायर में अभियुक्त मो0 अहमद पुत्र यासीन निवासी ग्राम सिरसी थाना हजरतनगर गढ़ी जिला सम्भल के बाए पैर में गोली लगने से घायल हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किय़ा गया। अभियुक्त मौहम्मद अहमद उपरोक्त के कब्जे से पुलिस पार्टी पर फायर करने में प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस तथा मौके पर खड़ी बिना नम्बर प्लेट की स्विफ्ट डिजाय़र रंग सफेद कार बरामद हुई है। घायल व गिरफ्तार अभियुक्त मो0 अहमद उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त मो0 अहमद उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व में विभिन्न अपराधो के कई मुकदमें पंजीकृत है।
रविवार को पुलिस मुठभेड़ व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना उक्षानी पर मुकद्दमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

