मुख्य चिकित्साधिकारी ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खितौरा, उघैती पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आकस्मिक निरीक्षण किया
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान के अन्तर्गत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खितौरा, उघैती व खण्डुवा पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक सहसवान डाक्टर प्रशान्त त्यागी व समस्त सम्बन्धित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डाक्टर कुलदीप माहेश्वरी, डाक्टर मोहम्मद आकिल , डाक्टर मोहम्मद आमिर व समस्त स्टाफ उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान समस्त जीवन रक्षक औषधि वितरित करते हुए,रक्त जांच आदि करते हुए स्टाफ मिले व साफ सफाई व औषधियों का रख रखाव आदि भी सुव्यवस्थित मिला।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

