दिल्ली के जाने-माने फैशन डिजाइनर दीपेंद्र सिंह को मशहूर शायर मशहूद खां हमदम द्वारा सम्मानित किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। रविवार को एक सादा समारोह में दिल्ली के जाने-माने फैशन डिजाइनर दीपेंद्र सिंह को मशहूर शायर मशहूद खां हमदम द्वारा सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर उनके चाहने वालों ने खुशी का इजहार किया।
नगर के एक होटल में आयोजित सादा समारोह में डी.एस. डिजाइन लैब के मालिक दीपेंद्र सिंह ने सम्मानित होने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि में काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। श्री सिंह ने कहा कि वह जो भी डिजाइन बनाते हैं उसे हर संभव अलग और खास बनाने की कोशिश करते हैं आज मैं बहुत खुश हूं कि लोग मेरे डिजाइनों को पसंद करते हैं क्योंकि यह अपने आप में एक बड़ी जीत है। दीपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी कपड़े डिजाइन करने की शैली मूल रूप से यह है कि हर कोई मेरे डिजाइनों को पहनने के बाद एक सेलिब्रिटी की तरह दिखना चाहिए मैं इस बात के लिए भी शुक्रगुजार हूं कि मेरे काम को सराहा गया है। दीपेंद्र सिंह का फिल्मी दुनिया से खास नाता रहा है। दीपेंद्र सिंह ने पंजाबी फिल्मों के किरदारों के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं। उन्होंने हनी सिंह एवं आदित्य नारायण जैसे गायक कलाकारों के लिए भी ड्रेस डिजाइन किए हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

