विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ

मुकीम अहमद अंसारी

 

बिसौली,बदायूं। रविवार को रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं द्वारा नामित चुनाव अधिकारी/प्रधानाचार्य प. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज अर्सिस बरखिन भूप सिंह राठौर की मौजूदगी में विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों ने सभी प्रत्याशियों को सर्वसम्मति से समर्थन दिया, जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सुबह 10 बजे से विद्यालय परिसर में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई। चुनाव अधिकारी ने दोपहर 2 बजे सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने बताया की प्रबंधक पद के लिए अखिलेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष पद के लिए इंद्रदेव त्रिवेदी, उप प्रबंधक पद के लिए पूर्णानंद शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए सुधाशंकर शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रेमपाल मौर्य को सर्वसम्मति से चुना गया। प्रबंध समिति की कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. प्रवीण शर्मा, अरविंद आर्य, महेंद्र पाल, सुधांशु शर्मा, दाताराम गुप्ता, तरुण शर्मा, प्रभात शर्मा निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारी को गणमान्य लोगों ने बधाइयां दी। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, गोपाल शर्मा, मुनीश शर्मा, सर्वेश शर्मा, मधु शर्मा, विपनेश मिश्रा, मुकेश शांखधार, आशीष पाराशरी, दीपक पाठक, रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, हरदीप सिंह, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!