विद्युत बाकायदार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग का कनेक्शन काटो अभियान जारी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। विद्युत बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग का कनेक्शन काटो अभियान जारी है। हर रोज विभाग की टीमें डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। विभाग की कार्रवाई से बकैदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और कार्यालय पहुंचकर बिलों की बकाया राशि भरते नजर आए। अभियान के तहत 165 डिफॉल्टरों के कनेक्शन काटे गए और 13 लाख रुपए की राजस्व वसूली हुई।
सोमवार को बिसौली डिवीजन की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 165 करीब बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बिसौली सब डिवीजन में 13322 करीब उपभोक्ता ऐसे है, जिन पर विभाग का लाखों रुपया बकाया है। विभाग की तरफ से उन्हें बिल भरने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन वे बिल नहीं भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए टीम बनाई गई है। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बार-बार आग्रह के बावजूद भी बकाया बिजली बिल न भरने वाले बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सोमवार को करीब 165 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, जेई दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, संगम, अनिल, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा, ऐजाजउद्दीन आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!