भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में किसानों ने उर्वरक की गंभीर कमी और ओवर रेट यूरिया के साथ बिजली बिलों में त्रुटियां को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
सोमवार को धरने को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष रामा शंकर शंखधार ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसले बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने सरकार से गांव में घूम रही आवारा गायों को गौशाला भेजने की मांग की। उन्होंने खाद की कालाबाजारी का आरोप भी लगाया और सचिवों पर कार्रवाई की मांग की। तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया ने सोसाइटियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि गरीब किसानों को खाद मिल सके। पंचायत में किसानों ने निजी खाद विक्रेताओं द्वारा महंगे दामों पर डीएपी यूरिया बेचने का मुद्दा भी उठाया। किसानों ने अधिकारियों का संरक्षण का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सोपाली यादव, पप्पू प्रधान, ऋषभ चौधरी, मुनेंद्र कुमार, योगेश यादव, रामफूल यादव, राजेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!