विकासखंड परिसर में पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव का ऑन सोर्स रेवेन्यू विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड सहसवान के परिसर में पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव का ऑन सोर्स रेवेन्यू विषय पर दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का समापन खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार एवं एडियो पंचायत नीरज कुमार सिंह ने किया।
जिसके अंतर्गत बरेली से आए मास्टर ट्रेनर्स रूपेंद्र पटेल, कृष्णा तोमर, लव कुमार एवं उमा रानी के द्वारा पंचायत सहायक व सचिव को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर सलीम अहमद, नवनीत यादव, शैलेश कुमार, सचिन सक्सेना, सत्यपाल यादव,राजपाल सिंह बिशाल शर्मा व सभी पंचायत सहायक एवं सचिव उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

