राशन कोठा की दुकान पर राशन वितरण कर रही महिला से गांव के ही युवक ने की अभद्रता गाली गलौज

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया,बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में जाहरवीर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राशन कोटा की संचालिका संतोष कुमारी से राशन वितरण के दौरान व्यक्ति द्वारा गाली गलौच व अभद्रता की गई। जिससे राशन वितरण प्रणाली में बाधा उत्पन्न हो गई।
मुजरिया थाना इंचार्ज को नेत्रपाल सिंह शैलानी पुत्र रामचरन लाल निवासी ग्राम कोल्हाई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी संतोष कुमारी उचित दर विक्रेता के द्वारा मंगलवार को विधिवत राशन वितरण किया जा रहा था तभी गांव का ही राय सिंह पुत्र सियाराम दुकान पर आकर राशन कम तोलने का आरोप लगाते हुए संचालिका संतोष कुमारी के साथ अभद्रता करने लगा। संचालिका के समझाने पर उड़ने गंदी गंदी गालिया दी। जिससे राशन वितरण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई। तभी गांव के अलावा अन्य गांव के लोग भी जमा हो गए इसी बीच दुकान के पीछे रहने वाला सतेंद्र सिंह भी सड़क पर आकर संतोष कुमारी कोगन्दी गन्दी जातिसूचक गालियां देने लगा तथा धमकी देते हुए। संचालिका संतोष कुमारी का कहना है कि राय सिंह अपना अनाज एक दिन पहले ही ले गया था तब उसने कोई बात नहीं की आज दूसरे दिन दुकान पर आकर
हमलावर हो गया। जबकि सतेंद्र सिंह विगत कई माह से हमारे परिवार के लोगों के विरुद्ध अलग अलग अधिकारियों से झूठी शिकायतें करता रहा है। जिससे हमारा मानसिक,सामाजिक शोषण एवं उत्पीड़न हो रहा है।
नेत्रपाल सिंह सैलानी ने उक्त लोगों से अपने तथा परिजनों के लिए जान माल का खतरा बताते हुए गुटबंद लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!