ट्रक में विद्युत पोल में मारी टक्कर,टूटकर रोड पर गिरा सड़क के बीच में विद्युत खम्भा गिरने से 3 घंटे बाधित रहा यातायात

मुकीम अहमद अंसारी

अलापुर, बदायूं। रविवार को अलापुर में सुबह एक ट्रक ने रोड किनारे खड़े विद्युत खम्भे में टक्कर मार दी जिसके कारण विद्युत खम्भा टूट कर सड़क के बीच में गिर गया विद्युत खम्भा टूटने के कारण लगभग 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे सड़क पर वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतारे लग गई। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
यह घटना कस्बा अलापुर के बदायूं बस स्टैंड के पास सड़क किनारे सुबह करीब 9:00 बजे की है खम्भे में ट्रक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया जिस समय विद्युत खम्भा गिरा उसे समय कोई वाहन और रहागीर उसके आसपास मौजूद नहीं था जिससे एक बड़े हादसे से बचा जा सका। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी और मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखने के बाद नया विद्युत खम्भा लगाने का काम शुरू कर दिया मरम्मत कार्य के चलते सड़क पर करीब 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा जिसके कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर कस्बा उप निरीक्षक संदीप गुप्ता अपने कांस्टेबल सुमित चौधरी,तर्मेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और छोटे वाहनों को रोक कर स्थिति को संभाल नया विद्युत पोल लग जाने और लाइन ठीक होने में करीब 3 घंटे का समय लग गया जब विद्युत लाइन ठीक हो गई उसके बाद ही यातायात समान्य हो सका।टीजी 2 पंकज कुमार, लाइनमैन उमेश कुमार, विनोद कुमार,प्रवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, हेमसिंह,उमेश पाल आदि संविदा कर्मचारी कार्य में लग रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!