साहित्यकार प्रवीण कुमार “नादान” की पुस्तक “नादान की नादानियां” का विमोचन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर के मधुबन फार्म हाउस के हाल में स्थानीय साहित्यकार प्रवीन कुमार “नादान” की पुस्तक “नादान की नादानियां” का विमोचन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समवेत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
सोमवार को व्यंग्यकार प्रवीन अग्रवाल “नादान” की पुस्तक “नादान की नादानियां” का विमोचन गाजियाबाद इस्कॉन से श्रीमान दामोदर दास लीला प्रभु, विशिष्ट अतिथि “आज तक” के एक्जीक्यूटिव प्रोडयूसर, लेखक एवं सुप्रसिद्ध गीतकार पंकज कुमार, अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. सोनरूपा विशाल, वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक डॉ. सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु, एवं मिमिक्री आर्टिस्ट अमित गुप्ता और विशिष्ट अतिथियों ने किया। आज तक के एक्जीक्यूटिव प्रोडयूसर, लेखक एवं सुप्रसिद्ध गीतकार पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हमें हिंदी की अस्मिता, दिशा और दशा पर गंभीरता से चिंतन करना होगा। उन्होंने सभी से हिंदी में बोलचाल को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। “नादान” की यह पुस्तक अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट एवं गूगल पर भी उपलब्ध है। इस अवसर पर प्रवीन अग्रवाल नादान, श्याम अग्रवाल अंजलि अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राकेश गोयल, पूनम अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल, नायसा अग्रवाल, नंदिनी, राधा अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, पुष्पेन्द्र नाथ गर्ग, संजय अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, राजू साहनी, रितु साहनी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

