सड़कों पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर की सड़कों पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए।
सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्ति दिखाई तो यातायात पुलिस ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के चालान किए। एसआई ट्रैफिक सुरेश त्यागी ने बताया कि योगी सरकार का फरमान है कि अगर कोई चालक बार-बार नियम तोड़े तो उसका वाहन जब्त करें, साथ ही लाइसेंस निरस्त कर दें। श्री त्यागी ने बताया कि अब लापरवाही करने वाले वाहन चालकों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!