कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन इसरार खान ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के चेयरमैन इसरार खान ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत स्थित रैन बसेरे में बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए।
बुधवार को चेयरमैन इसरार खान ने रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान कहा कि उनका निरीक्षण का उद्देश्य ठंड से प्रभावित बेसहारा, निराश्रित एवं राहगीरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस दौरान रजिस्टर पंजिका का अवलोकन कर आगंतुकों की प्रविष्टियों की जांच की गई। श्री खान ने बिस्तर, लिहाफ एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मोहित गुप्ता, आमिर रज़ा उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!