अवर अभियंता ने नगर में चलाया विद्युत चेकिंग अभियान, सरकार की बिजली बिल राहत योजना के तहत काजी मोहल्ला में कैंप लगाया गया,

मुकीम अहमद अंसारी

दस हजार से ज्यादा बकायादारो ओट्स के तहत रजिस्ट्रेशन कराए,

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला काजी में हटिया चौराहे पर बिजली बिल राहत योजना के तहत लगे कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा कर योजना का लाभ उठाया और अपने बकाया बिल जमा किए विद्युत खंड अधिकारी विपिन गुप्ता व अवर अभियंता हरिशंकर के नेतृत्व में बकाया चेक करने निकली विद्युत टीम विद्युत चेकिंग के दौरान ₹10000 से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के ओट्स के तहत रजिस्ट्रेशन कराए और सरकार की बिजली बिल राहत योजना के तहत स्कीम का लाभ उठाया कुछ उपभोक्ताओं के बकाया के चलते जो लोग ओट्स में रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहे हैं ऐसे लोगों के डिस्क कनेक्शन कर दिए गए।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार
विद्युत उपकेंद्र सहसवान में राजस्व बसूली विद्युत चोरी रोकने हेतु संगन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अवर अभियंता हरिशंकर टाउन के द्वारा टीम गठित कर नगर में विद्युत चेकिंग कर जिसमें 10 हजार रुपए से अधिक के बकायेदारों के ओट्स में रजिस्ट्रेशन करा कर उपभोक्ताओं से दो दो हजार रुपए जमा बकाया के चलते कुछ उपभोक्ताओं ने ओट्स में रजिस्ट्रेशन नहीं कराए ऐसे उपभोक्ताओं के डिस्कनेक्शन कर दिए गए और जिन उपभोक्ताओं की पूर्व में लाइन काटी गई थी बिना बकाया जमा करते विद्युत लाइन चलती पाई गई ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 बी के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है तथा लोड घटाया भी गया।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया यह संघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा श्री गुप्ता ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की वह अपना लोड बढावा लें और मीटर से ही विद्युत का उपयोग करें एवं समय से ही अपना विद्युत बिल जमा करायें ।
चेकिंग अभियान टीम में मुबारक अली, सागरमल निठारवाल, आजम हुसैन, लव कुमार, सुनील यादव, जयाउरहमान, सिद्दीक, चांद मियां, फैजान, आदि मौजूद रहे।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता द्वारा नगर में विद्युत चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से कटिया डालकर चला रहे चोरों में हड़कंप मच गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!