बिजली विभाग में विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना,
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। छुट्टी के दिन बिजली विभाग ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान 135 उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ लिया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने एक वार्ता में कहा कि विद्युत उपभोक्ता सरकार की एक मुफ्त समाधान योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके, और आसानी से अपने बिल जमा कर सके। इसलिये विद्युत वितरण खंड कार्यालय प्रत्येक दिन खुल रहा है।
गुरुवार को एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में विद्युत बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 210 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। और लगभग पन्द्रह लाख रुपए की राजस्व बसूली की गई। उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने सभी बकायादारों को समय से बिल जमा कर अनावश्यक परेशानी से बचने की सलाह दी है। इस दौरान जेई मो. मियां कुरैशी, जेई दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, संगम, अनिल, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा, ऐजाजउद्दीन आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

