ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती र.अ. के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। शनिवार को नगर में ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती र.अ. के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। मस्जिदों व खानकाह में कुरान ख्वानी, नातों मनकबत और तकरीर के बाद ख्वाजा के चाहने वालों ने नियाज़ नजर की, और कई जगह लंगर भी हुआ। विशेष कार्यक्रम नगर के टंकी रोड स्थित गुलाम मो. के आवास पर आयोजित किया गया। जहां हर साल की तरह इस साल भी ख़्वाजा गरीब नवाज़ के कुल शरीफ की रस्म नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद व कारी बिलाल अख्तर की सरपरस्ती में अदा की गई। इसके बाद कुरान की तिलावत और मिलाद शरीफ की महफिल सजी। कारी बिलाल साहब ने खिताब के बाद मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। आखिर में गुलाम मो. ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, कार्यक्रम के आयोजन गुलाम मो., हाफिज जियाउल हसन सैफी, खानकाह के मुतबल्ली मो. सलीम खां, फारुख खान, मशहूद खां हमदम बिसौलवी, काजी शाहनवाज खान, अनबार अहमद सैफी, सभासद बाबू फारूकी, अनीस फारूकी, कादिर, जुनैद, बसीम खां, अंसार फारूकी, कासिम, मोहसिन, राजा, मो. नकी अंसारी, जुगनू, रेहान अली, मो. रजा, फैजान रजा, इमरान खान, दानिश, आजम, अनबर, हाशिम आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!