अधिवक्ता के चैंबर का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष वर्तमान सदस्य वार काउंसिल उत्तर प्रदेश के द्वारा फीता कटकर किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। अधिवक्ता प्रिन्स सक्सेना पुत्र स्व. धनवीर सक्सेना एड. के चैम्बर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य वार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने फीता काट कर किया। श्री मेहरोत्रा ने बिसौली बार की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया और कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मेहरोत्रा का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अनूप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश सक्सेना, सचिन सक्सेना, कमल सक्सेना, राजेश भारद्वाज, सुधाकर सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, अमरदीप मिश्रा, सचिन शर्मा, अभीक्ष पाठक, अल्ताफ हुसैन, प्रेम शंकर यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, गंगा लहरी उपाध्याय, पीयूष कुमार, अनुपम शर्मा, भविष्य सिंह, अवनीश कुमार, शेखर सक्सेना, आकाश कुमार, सोनू शर्मा, नवल किशोर आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

