हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन,रक्त से लिखा ज्ञापन देकर हिंदू रक्षा दल ने जताया विरोध।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में तहसील सहसवान में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए अपने रक्त से लिखा ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा रक्त से लिखे ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने अपने रक्त से लिखा हुआ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए भारत सरकार से मांग की है भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाए।
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

