बदायूं। पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतर्जनपदीय इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त लूट की घटना में शामिल था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी जिसके आधार पर फैजगंज वेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
घायल अवस्था में बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम इस दौरान बाल-बाल बची। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात तथा अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

