हुसैनी फाउंडेशन के सदर ने कड़ाके की ठंड के बीच कम्बल वितरण समारोह आयोजित किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। कस्बा सैदपुर की हुसैनी फाउंडेशन के सदर सैय्यद मु. वाकिफ अली की जेरे सरपरस्ती में कड़ाके की ठंड के बीच मोहल्ला खेड़ा पर कम्बल वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों गरीब, असहाय, विधवा और दिव्यांग जनों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल भेंट किए गए। सर्द हवाओं के बीच कम्बल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखी। फाउंडेशन के सदर सैय्यद मु. वाकिफ ने कहा कि इस बार जरूरतमंदों की मदद का प्रयास किया गया है और भविष्य में भी यह सेवा जारी रहेगी।कार्यक्रम का संचालन सैयद ज़हीरुल हसन अली ने किया। इस मौके पर सैयद मुस्तफा अली, सैयद सरवत अली, सैयद दानिश अली, हाफिज रिजवान, हाफिज तकी, ज़फ़र कुरैशी, डॉ. यासिर अली, हाफिज ग़ुलाम अली आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!