बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 व जन्मदिन मनाने के लिए मीटिंग का आयोजन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 70 व जन्मदिन धूमधाम से मनाने हेतु सहसवान में बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली के दिल्ली मेरठ रोड ट्रैक्टर एजेंसी पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें 15 जनवरी को बरेली में जन्मदिन मनाने के लिए रूपरेखा तय की गई
मुख्य अतिथि के तौर पर बरेली मंडल के प्रभारी जयपाल सिंह, जिला अध्यक्ष आर पी त्यागी, सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, रहे संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी जयपाल सिंह ने कहा कि 15 जनवरी को बरेली में बहन मायावती का 70 व जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे
मीटिंग में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली, जिला महासचिव देविकानंद, पूर्व मंत्री डॉक्टर लेखराज, विधानसभा प्रभारी डॉक्टर सत्यवीर सिंह, जयवीर सिंह, अनोखेलाल, अल्ताफ हुसैन, सतपाल मौर्य, अजय पाल, सुरजीत, डॉक्टर सुभान, डॉ गौतम प्रधान, कुमर पाल, अमरीश चौधरी, सहित मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!