बिसौली दिनेश मधु आई हॉस्पिटल द्वारा एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। आर्य समाज मंदिर ग्राम गुधनी में रोटरी क्लब बिसौली दिनेश मधु आई हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों की आँखों की जांच एवं आवश्यक दवाइयाँ निशुल्क वितरित की गईं।
दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आँखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना था। उन्होंने बताया शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर इसका लाभ उठाया। कैंप को सफल बनाने में ऑप्टोमेट्रिस्ट टीम का विशेष योगदान रहा जिसमें ठाकुर जीतू सिंह, कांक्षी वार्ष्णेय, कशिश वार्ष्णेय, रजनीश शामिल रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!