सहसवान गल्ला मंडी में चल रहा है सरकारी क्रय केंद्र पर हो रहे फर्जी तोल के विरुद्ध युवा ब्लॉक अध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सोंपा

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। गुरूवार को दहगवां के युवा ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सहसवान एसडीएम को सहसवान के गल्ला मंडी में चल रहे सरकारी क्रय केंद्र पर हो रहे फर्जी तोल के विरुद्ध जांच कर कार्रवाही के लिए ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में बताया गया की 31 दिसंबर को चंद्रपाल अपने बहनोई का 15 कुंतल बाजरा लेकर सहसवान क्रय केंद्र पर सुबह 8:00 बजे आ गए किंतु उनका बाजारा नायब तहसीलदार को शिकायत करने के बाद भी रात्रि के 8:00 बजे तक नहीं तोला और वह बाजरा घर को वापस ले गए ट्रैक्टर का किराया भी दिया पल्लेदारों की पल्लेदारी भी दी। किंतु सेंटर इंचार्ज की हठधर्मी के कारण उनका बाजार नहीं तोला गया
उस दिन 1:00 बजे क्रय केंद्र पर सेंटर इंचार्ज आए और रात्रि 7:00 बजे तक तोल हुई जिसमें मात्र चार किसानों का बाजारा तोला गया और कागजों में तोल 600 कुंतल बाजारा और 600 कुंटल धान की हुई नायब तहसीलदार की जांच के समय बाजारा की ही तो ल हो रही थी तो धान कहां पर तोले गए गंभीर मुद्दा है जांच का विषय है 5 जनवरी को और 6 जनवरी को भी सहसवान क्रय केंद्र पर 600 कुंटल धान की फर्जी खरीद हुईं जिसका स्टेटमेंट भी लगाया है
बदायूं जनपद में बाजरा के 17 सेंटर होते हुए क्षेत्रीय छोटे किसानों का बाजारा नहीं खरीदा गया और एक सो सात कुंतल बाजारा गिरिजा देवी बदायूं निवासी का खरीदा गया यह भी एक जांच का विषय है
इस पूरे प्रकरण से जिला अध्यक्ष को अवगत कराया दिया गया है यदि इसमें एसडीएम द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है तो सोमवार 12 जनवरी को तहसील के गेट पर धरना प्रदर्शन कर पंचायत की जाएगी क्योंकि लेखपालों द्वारा किसानों के रजिस्ट्रेशन सत्यापित ना करके 100से अधिक कुंतल के सत्यापन किए गए क्रय केंद्र के संचालन में लेखपालों की भूमिका भी संदिग्ध है इस बार पूरे जनपद में डिप्टी आर एम ओ की मिली भगत से माफियाओं के बाजारा की खरीद हुई है
लेखपालों ने छोटे किसानों के रजिस्ट्रेशन सत्यापित नहीं किए हैं पूरे जनपद में और 100 कुंतल से ऊपर के सत्यापित हुए हैं बदायूं का धान बाजरा बदायूं के सभी क्रय केंद्र पर बिका है इस बहुत बड़े भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की लड़ाई आर पार की होगी जय जवान जय किसान जय टिकैत जय टिकैत परिवार नारे के साथ भारी तादाद में किसान मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!