गोरखपुर जनपद से स्थानांतरित होकर आए वन क्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने सहसवान वन क्षेत्राधिकारी पद पर कार्यभार संभाला
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार त्यागी उप प्रभागीय निदेशक पद पर हुए प्रोन्नत
सहसवान, बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर से स्थानांतरित होकर जिला मुख्यालय बदायूं पहुंचे उप बन क्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सिंह को प्रभागीय निदेशक बदायूं ने सहसवान उप वन क्षेत्र अधिकारी पद पर स्थानांतरित करते हुए कार्य भार ग्रहण करने के निर्देश दिए।
प्रभागीय निदेशक बदायूं से मिले निर्देश के उपरांत नवनियुक्त उपबंध क्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने सहसवान वन क्षेत्र अधिकारी पद पर कार्य भार ग्रहण कर लिया।
गौर तलब है सहसवान उप वन क्षेत्राधिकार पद पर तैनात अशोक कुमार त्यागी को
शासन द्वारा उप प्रभागीय निदेशक (एसडीओ) पद पर प्रोन्नति प्रदान किए जाने के बाद सहसवान उप वन क्षेत्राधिकारी पद रिक्त चल रहा था।
नवनियुक्त उपवन क्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा सामाजिक वानिकी क्षेत्र सहसवान में शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। वह किसी के दबाव में आकर कार्य करने में विश्वास नहीं करते हैं बल्कि शासन की नीति के अनुरूप कार्य करने में उनका पूर्ण विश्वास है।
श्री सिंह शासन द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान पर कटान करने वाले लोगों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वह बिना विभागीय परमिट के किसी भी पेड़ को काटने की कोशिश ना करें। अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके विरुद्ध शासन द्वारा निर्धारित विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी प्रतिबंधित पेड़ों केक काटे जाने पर जन सहयोग की अपील की है साथ ही क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिए भी खाली पड़े स्थान पर प्राथमिकता के साथ वृक्षारोपण पर क्षेत्र जनपद एवं प्रदेश को हरियाली युक्त बनाए जाने में अपना सहयोग योगदान करने की भी अपील करते हुए जन सहयोग मांगा है।
नवनियुक्त उप वन क्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय पर अधीनस्थों की एक बैठक लेकर कार्य करने की अपनी शैली से अवगत करा दिया तथा अपने अधीनस्थों से भी उन्हें शासन की नीति के अनुरूप कार्य करने का पाठ पढ़ाया तथा कहा कि उन्हें अपने अधीनस्थों से यही आशा है कि वह शासन की नीति के अनुरूप ही सीमा क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करेंगे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

