मनोज माहेश्वरी अस्पताल पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर के मनोज माहेश्वरी अस्पताल पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डा. मनोज माहेश्वरी ने बताया कि मौसम के बदलने का असर लोगों की सेहत पर पढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में खान-पान के साथ पहनावे का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्री माहेश्वरी ने बताया जहां बच्चे ठंड की चपेट में आने से निमोनिया से ग्रसित हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग बुखार और सर्दी की चपेट में है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में बेपरवाही सर्दी जुकाम समेत हार्ट अटैक तक की वजह बन सकती है। डॉ मनोज माहेश्वरी ने लोगों को सलाह दी कि वह सर्दी खांसी के साथ बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!