इस्लामनगर बदायूँ पुलिस द्वारा टाटा पिकअप लोडर वाहन (फर्जी नम्बर प्लेट) में 25 कार्टन (100 पेटी) अवैध शराब व एक थार गाड़ी समेत 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे क्रासिंग अण्डरपास चन्दौसी रोड पर बैरियर लगाकर सघन चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की टाटा पिकअप रजिस्ट्रेशन नं0 – यूपी 24 एटी 9280 (फर्जी नम्बर प्लेट) व एक थार गाड़ी काले रंग की रजिस्ट्रेशन नं0 – पीबी 65 बीएम 7097 को रूकवाया गया तो थार गाड़ी बैरियर में टक्कर मारते हुए तेजी से इस्लामनगर की ओर भाग गयी तथा पिकअप गाड़ी में बैठे 04 अभियुक्त एक सुमित वर्मा पुत्र भजनलाल नि0 मौ0 सुन्दरनगर थाना मोली जागरा जिला चन्डीगढ़ मूल पता ग्राम लस्करपुर थाना ओरास जिला उन्नाव दूसरा गुड्डू पुत्र मकबूल नि0 मौ0 सैनी कालोनी वार्ड नं0 24 थाना माडल टाउन जिला पानीपत हरियाणा तीसरा पारुल पुत्र प्रताप सिंह नि0 ग्राम खरेटी थाना जुलाना जिला जीन्द हरियाणा चोथा मनीश शर्मा पुत्र उत्तम चन्द्र शर्मा नि0 दफऱपुर थाना डेरावासी जिला माहोली चन्डीगढ़ को 25 कार्टन (100 पेटी अवैध शराब जिसमें 4800 पव्वा (सभी कार्टन पर हिमालय ड्रग कम्पनी का लेवल लगा है) समेत मौके से गिरफ्तार किया गया । उक्त पिकअप वाहन को धारा 207 एमबी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया एवं थार गाड़ी को लावारिस हालत में बिसौली से बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया की उक्त थार गाड़ी उनके मालिक सुनील की है जो थार में अपने एक अन्य साथी के साथ बैठा था, जो गाड़ी को छोड़कर भाग गये। इस सम्बन्ध मे थाना इस्लामनगर पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!