मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम वितरोई में भेड़ों पर शिकारी जानवर का हमला, 05 की मौत, 13 घायल 01 गंभीर घायल पशुचिकित्साधिकारी ने किया उपचार व पोस्टमार्टम
मुकीम अहमद अंसारी
मुजरिया,बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र एवं वन रेंज बदायूं क्षेत्र व तहसील सदर बदायूं क्षेत्र के ग्राम वितरोई में 17/18 जनवरी 2026 की अर्द्ध रात्रि के समय सचिन चिक के घर पर लगभग 61 भेड़े बाड़े में थी बाड़े में अचानक कुत्ता प्रजाति जानवर ने (जैसे भेड़िया, लकडबग्गा, सियार ) ने हमला बोल दिया जिससे भेड़ों मे अफरा तफरी मचने से ज़ब भेड़ स्वामी ने देखा ज़ब तक उक्त हमलावर जानवर पांच भेड़ो को मार चुका था एक गंभीर रूप से घायल एवं 13 अन्य घायल हो गई तितालीस भेड़ो सुरक्षित बच गई भेड़ स्वामी सचिन ने वन बिभाग को सूचना दी सूचना पर पहुंची वन रेंजर की तीन सदस्य टीम ने आकर पशुचिकित्सा अधिकारी उझानी को सूचित किया पशुचिकित्साधिकारी उझानी ने पांच मृत भेड़ो के शवों का पोस्टमार्टम किया घायलों का उपचार किया उधर राजस्व विभाग की ओर से हल्का लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसील दार सदर बदायूं को मुआवजा दिलाने हेतू कारवाही की है गांव मे चर्चा का विषय व खौफ बना हुआ के कौन सा जानवर ने हमला किया है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

