सहसवान में बढ़ती ही जारही हैं ई-रिक्शो की संख्या हर रोज लगता है मुख्य बाजार में जाम एक तरफ जाम दूसरी तरफ पुलिसकर्मी कुर्सियों पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। बाजार विल्सन गंज में बढ़ते हुए ए-रिक्शों की संख्या हर रोज सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है हालांकि बाजार विल्सन गंज मुख्य चौराहे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगी हुई है
उसके बावजूद भी विल्सन गंज मुख्य चौराहा पर हर दिन जाम लग जाता है पुलिसकर्मी कुर्सियों पर बैठकर आराम से कुर्सियों पर बैठे देखे जा सकते हैं जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है यही हालत अकबराबाद चौराहे के है जहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है पढ़ते हुए नगर में ई-रिक्शों से हर रोज नगर के मुख्य चोराहो पर लग जाता है जाम और पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे पाता लोगों का कहना है कि जाम से आवागमन में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!