बिसौली तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बिसौली तहसील में तैनात एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल पर किसान से जमीन का पट्टा कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिसौली तहसील क्षेत्र के एक किसान से लेखपाल ने जमीन का पट्टा कराने के एवज में ₹5000 की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया।
तय योजना के अनुसार जैसे ही लेखपाल ने किसान से रिश्वत की रकम ली वैसे ही मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को सिविल लाइन थाना ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। एंटी करप्शन टीम अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी लेखपाल पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को प्रशासनिक हलकों में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!