बिसौली,बदायूं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई के परिसर में मंगलवार को एनसीसी ‘ए’ प्रमाण पत्र की मुख्य परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। मॉक टेस्ट परीक्षा में कुल 45 कैडेट्स उपस्थित हुए। कार्यक्रम में लिखित परीक्षा के साथ-साथ कैडेट्स के लिए ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड एवं सिग्नल तथा वेपन ट्रेनिंग की कक्षाएं संचालित की गयी। मॉक टेस्ट परीक्षा का सफल संचालन 24 यूपी बटालियन एनसीसी मुरादाबाद से आए सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार सुवेंद्र कुमार, हवलदार संजय कुमार, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार आर्यन्द्र कुमार तथा हवलदार फिराशत अली की देखरेख में हुआ। यह आयोजन कैडेट्स की तैयारी को मजबूत करने और अनुशासन सिखाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने सभी कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान एनसीसी सीटीओ मनोज कुमार, रामाधार शर्मा, हरदीप सिंह, सुधाकर शर्मा, आनंद सिंह, वरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

