नगर के काशीराम कॉलोनी स्थित आश्रम में मानसिक रूप से मन्दित बच्चों को भोजन वितरण किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली महिला समृद्धि के द्वारा नगर के काशीराम कालोनी स्थित आश्रम में मानसिक रूप से मन्दित बच्चों को भोजन वितरण किया गया। इस दौरान ग्रुप अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने बच्चों को बताया कि आज के दिन मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है। मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, विद्या और कला की देवी माना जाता है इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की आराधना करते हैं। अंत में मानसिक मंदित आश्रम के सचिव धर्मवीर सिंह तथा कोर्डिनेटर अनिल कुमार ने ग्रुप का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रूपम गुप्ता, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मितायादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

