बदायूं। घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मीरा जी चौकी इलाके की है। महिला ने घर में जीने में लगे पाइप पर मफलर से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक महिला के मायके पक्ष को सूचना दे दी है। वहीं मायके वालों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है और मा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

