नगर व क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस उत्साह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर व क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस उत्साह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को याद किया गया।
सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में एसडीएम राशि कृष्णा ने ध्वजारोहण किया। साथ ही शहीद स्मारकों पर एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार सृजन यादव, एसडीएम के स्टैनो जहीर आलम, कौशल सक्सेना, अवनीश कुमार, कुलदीप पाराशरी, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, संदीप कुमार, विनोद शर्मा, हरविलास आदि उपस्थित रहे। रजिस्ट्री ऑफिस में वेद प्रकाश कठेरिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मो. बिलाल खान, प्रेम बाबू, सचिन सक्सेना, अमन सक्सैना, शशिकांत शर्मा, अजय पाल, स्वतंत्र मोहन, अरविंद आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका परिसर में पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। श्री अहमद ने नगर को जीरो वेस्ट के माध्यम से स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया और नागरिकों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव, मशकूर खान, राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, आयुषवाला, सीमा इकबाल, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, तरुण शर्मा, आशुतोष पाठक, कमर खान, सफीक अहमद बाबू, अमरपाल, बाबू फारूकी, रूप किशोर, शकील, अजय बाबू, राजेश बाबू, विक्रम आदि मौजूद रहे। एसडीबी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय व मीनू बत्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य, कविताएं एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामय समाप्ति हुई। नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद पटेल, सचिन पटेल, वेंकटेश शंखधार, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, गीता मौर्य, सलोनी, पायल, शालिनी, मदन गोपाल, पूजा, पूनम आदि स्टाफ मौजूद रहा। मदनलाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजीव गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रतेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रजनीश चौधरी, दानिश खातून मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ शर्मा व अफजल खान ने किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!