देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन मे बदायूँ पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। 26 जनवरी को बदायूँ पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया । पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि डा0 अरूण कुमार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि जिला मजिस्ट्रेट बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर पुलिस परेड की सलामी ली गयी तथा मान प्रणाम स्वीकार किया गया ।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किय़ा गया। प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार द्वारा परेड का संचालन किया गया जिनके सहयोग हेतु द्वितीय परेड कमाण्डर उपनिरीक्षक आदर्श तिवारी तथा तृतीय परेड कमाण्डर महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह द्वारा भव्य परेड का नेतृत्व किया गया । परेड मे 23 टोलिया सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, पी0ए0सी0 बल और महिला पुलिस बल की उपस्थित रही जिनका नेतृत्व अलग-अलग टोली कमाण्डर द्वारा किया गया । परेड मे पुलिस मोटर साइकिल दस्ता, डायल-112 पीआरवी वाहन, दंगा-नियंत्रण वाहन, साइबर क्राइम टीम, स्वॉट एवं सर्विलांस टीम, महिला सशक्तिकरण टीम तथा फायर सर्विस के वाहनो द्वारा प्रतिभाग किया गया । परेड द्वारा किये गये हर्ष फायर, पी0ए0सी0 बैण्ड की धुन तथा फायर सर्विस टीम द्वारा पानी की बौछारो से बनाये गये तिरंगे ने उपस्थित सभी व्यक्तियो का मन मोह लिया। परेड टोलियो द्वारा मंच के सामने से गुजरते हुए उत्कृष्ट एवं उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी जिससे सम्पूर्ण प्रांगण तालियो की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। तत्पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के उच्च आदर्शो का पालन करने की शपथ दिलाई गयी ।
मुख्य अतिथि डा0 अरूण कुमार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के वीर शहीदो को याद करते हुए तथा संविधान के उच्च आदर्शो से अवगत कराते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया गया। मुख्य अतिथि के अभिभाषण के पश्चात् जनपद के शहीदो एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनो को सम्मानित किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय सेवा के लिए रजनीश कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी नगर को गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पदक) से सम्मानित किया गया तथा प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय परेड कमाण्डर को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रदर्शन मे पुलिस मार्डन स्कूल प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर डी पॉल स्कूल तथा तृतीय स्थान पर शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल रहे । प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कुलों को ट्राफी शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!