शटर गिरा कर थोक व्यापारियों द्वारा की जा रही है पान मसाले की कालाबाजारी
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
शासनादेश के अनुसार दुकान से 4 फुट दूरी से खरीदारी करने के आदेश को पलीता दिखा रहे थोक विक्रेता
बाराबंकी शहर में थोक व्यापारियों के यहां पान मसाला अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध है तथा कंपनी के गोदामों से माल मंगवाया जा रहा है किंतु फुटकर दुकानदारों को अधिक मूल्य पर माल दिया जा रहा है जिसका कोई बिल भी खरीदार को नहीं दिया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कई थोक व्यापारी पान मसाला को ब्लैक में बेच रहे हैं और भुगतान नगद प्राप्त करके कोई बिल भी नहीं दे रहे हैं इस संबंध में जब धनोखर चौराहे के आसपास के फुटकर दुकानदारों से पूछा गया तो उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जैन स्टोर के यहां सभी प्रकार के मसाले उपलब्ध हैं किंतु सभी के दाम दुगने वसूले जा रहे हैं इसलिए हम गरीब आदमी दो-दो डिब्बा ही मसाला खरीद पाए हैं और जब हमने मालिक से बिल मांगा तो उन्होंने सारा माल हमसे छीन लिया और कहा कहीं और जा कर सामान ले लो। अब हमारे पास तुम्हारे लिए माल नहीं है कहते हुए दुकान से भगा दिया। साहब हमको कल से मसाला भी नहीं दे रहे हैं। इसी तरह फोटो वाली गली तथा सतरिख नाका के फुटकर दुकानदारों ने बताया कि जब मसाला प्रतिबंधित था तब हम को अधिक मूल्य पर देते थे तब हम मजबूरी में ले लेते थे किंतु जब से प्रतिबंध हटा है कस्टमर अधिक मूल्य पर मसाला हमसे नहीं खरीदता है हमने थोक व्यापारी से अधिक मूल लेने पर पक्का पर्चा मांग लिया तब से हम लोगों को मसाला भी नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में जब शहर के जनरल स्टोर किराना स्टोर पान की गुमटीओ पर संपर्क किया गया तो कुछ फुटकर दुकानदारों ने बताया कि मसाले के व्यापारियों द्वारा दुगने दाम मांगे जा रहे हैं इसलिए हम लोग मसाला नहीं लाए हैं अगर ले भी आए तो ग्राहक हम लोगों को दुगने दाम मांगने पर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं पुलिस को फोन कर की धमकी देते हैं। कहीं-कहीं दुकानदारों के पास पान मसाला है किंतु दुगने दाम होने के कारण ग्राहक बहुत कम खरीद रहे हैं मसाले की कालाबाजारी में व्यापारियों की मोटी कमाई सिर्फ हो रही है जो इस समय देश में फैले करोना महामारी में भी जनता को खुलेआम लूट रहे हैं और सरकारी टैक्स को भी हजम कर रहे हैं।
उपरोक्त खबर की सत्यता की जानकारी के लिए जब हमारे पत्रकार। छायाकार उपरोक्त थोक व्यापारी की दुकान पर गया तो देखा कि दुकान का शटर 80% बंद है और अंदर ग्राहक मौजूद थे इस तरह से पान मसाला की कालाबाजारी थोक व्यापारियों द्वारा लगातार की जा रही है अगर दुकान में माल नहीं है तो दुकान पूर्ण रूप से बंद या पूर्ण रूप से खोलकर दुकानदारी की जा सकती है किंतु इस तरह आधा शटर बंद करके कुछ तो गड़बड़ी बड़े पैमाने पर की जा रही है अब देखना है कि इस संबंध में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाएगा यह थोक व्यापारी फुटकर दुकानदारों को खुलेआम लूटते रहेंगे। थोक व्यापारियों द्वारा की जा रही इस तरह की कालाबाजारी के कारण फुटकर दुकानदारों को ढंग से माल नहीं मिल पा रहा है और पान मसाला के सौखीन को पांच गुना ज्यादा किमत चुकानी पड़ती है। और छोटे दुकानदारों का जीवन यापन सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है क्योंकि इसी पान मसाले को बेचकर वह अपने घर की रोजी रोटी चलाते थे संकट की इस घड़ी में थोक व्यापारियों को चाहिए था कि फुटकर दुकानदारों को जो उनको अभी तक ढो रहे थे उनको सही दाम पर माल उपलब्ध कराते हैं किंतु अपनी तिजोरी भरने के चक्कर में फुटकर दुकानदारों को भुखमरी की कगार पर थोक व्यापारी पहुंचा दे रहे हैं। इस संबंध में कई बार एसएम न्यूज ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया पुलिस ने थोड़ी सी सक्रियता दिखाई तो कुछ दुकानदार पकड़े गए किंतु एक भी थोक व्यापारी के ऊपर कार्यवाही ना होने के कारण उनके हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

