जैदपुर ईओ शक्त, कर्मचारियों से बैठक दिये निर्देश टूटी नाली, इंटरलॉकिंग, बंद लाइटों की जल्द हो मरम्मत
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चकाचैंध है। नगर पंचायत जैदपुर के अधिशासी अधिकारी योगेश प्रसाद मिश्रा ने सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि सभी वार्डों में रमजान के महीने में विशेष सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें। जिससे रोजेदार व नमाजियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस रमजान पर लोग अपने घर पर ही ईबादत कर रहे है इसलिए किसी भी वार्ड मे गंदगी न हो और नालियों से दुर्गन्ध न आये। इसके लिए कीटनाशक दवाओं का छिडकाव भी लगातार कराया जा रहा है। नगर पंचायत जैदपुर अधिशासी अधिकारी ने सभी सफाई कर्मचारियों व पंचायत कर्मचारियों की बैठक बुलाई तथा बैठक में साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, किसी भी नमाजी व रोजेदार को कोई परेशानी न हो। पानी को सुचारू रूप से चालू किया जाएगा तथा जिन खंभों पर लाइटें खराब हो गई है उन्हें तुरंत सूचना देकर ठीक कराई जाएगी। कस्बे के जिन सर्वजनिक सौचालय की टाइल्स टूटी हों व गड्ढे हो गए हैं, उनकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत ईओ तुरंत मरम्मत कराने को आदेश दे रहे है।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

