कांग्रेस पदाधिकारी कैम्प लगाकर कर रहे भोजन वितरित

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की अगुवाई में सफेदाबाद केवाडी मोड के पास टेन्ट लगाकर सांझी रसोई कार्यक्रम के तहत सैकडो महाराष्ट्र, गुजरात से लौट रहे मजदूरो को खाने के पैकट, पानी की बोतल तथा बिस्कुट का वितरण किया। सांझी रसोई कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव प्रदीप कोरी मुख्यरूप से मौजूद थे। सांझी रसोई कार्यक्रम के तहत मुख्यरूप से प्रदीप कोरी, मो. मोहसिन,राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, जयंत गौतम, प्रदीप मौर्या, श्रीमती गौरी यादव, पंकज वर्मा, शेखर चैधरी, धनन्जय गुप्ता मो. शुऐब शिब्बू, श्रीकान्त मिश्रा आदि कांग्रेसजन मुख्यरूप से मौजूद थे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!