रमपुरिया श्रीजी कोल्ड स्टोरेज के आलू भंडारण के नवीन सत्र का शुभारंभ किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बिल्सी रोड स्थित रमपुरिया श्रीजी कोल्ड स्टोरेज के आलू भंडारण के नवीन सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्वान पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व पाठ किया। शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज के प्रबंध निदेशक चौधरी उमेश पाल सिंह एवं अमन चौधरी ने आवास पूजन कर आलू स्टोरेज के नवीन सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। इस मौके पर किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी और उन्हें उपहार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर आर्यन चौधरी, गोपाल गुप्ता, पुष्पेंद्र ठाकुर, बॉबी सिंह, भरत, विकास, जितेंद्र शाक्य, वीनू, भगवानदास, अजयवीर आदि मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!