बिसौली,बदायूं। नगर के आंवला रोड स्थित वृन्दा कोल्ड स्टोरज एण्ड एलाइड इंडस्ट्रीज का उद्घाटन किया गया। शुक्रवार को हवन पूजन के बाद स्व. अजय कुमार अग्रवाल धर्मपत्नी ममता अग्रवाल व इंजी. केशव अग्रवाल ने कोल्ड स्टोरेज की मशीनों का पूजन कर उन्हें चालू किया। किसान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इस कोल्ड स्टोरेज के शुरू होने से आलू और अन्य फसलों के भंडारण की सुविधा मिलेगी। वृन्दा कोल्ड स्टोरेज किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का काम भी करेगा। इस अवसर पर कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्या, गिरीश जुनेजा, डा. विभूति ऐरन, अरविन्द अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मनीष गर्ग, आशीष गर्ग, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अभिनव गुप्ता, स्टेट बैंक की मैनेजर प्रशांत शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, पुनीत अंसल सहित क्षेत्रीय किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

