शादी समारोह में शामिल होने आये युवक की पीट पीट कर हत्या।

मुकीम अहमद अंसारी

मृतक के पिता ने मामा पर लगाया भांजे की हत्या का आरोप।

बिसौली, बदायूं। बदायूं में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है शादी के समारोह में शामिल होने आए भांजे की मामा ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है वहीं शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई है।
आपको बता दें यह पूरा मामला कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव मुसिया नगला का है जिला संभल के गांव मई चंदौसी के रहने वाले सत्यपाल पुत्र ओमकार अपनी ननिहाल मुंसिया नगला गांव में आया था जिस जहां उसकी मां मेरे भाई की शादी थी शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दामाद के बीच का सुनी हो गई और आरोपी पचाने का सनी के बाद मारपीट शुरू कर दी इसी दौरान सत्यपाल ने झगड़ा होता हुआ देख बीच बचाव करने के लिए पहुंच गया इसमें गुस्साए आरोपियों ने युवक भी निशाना बना दिया आरोप है की मामा सहित अन्य लोगों ने युवक को बरेहमी से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई और परिवार में कोहराम छा गया। सूचना मिलते ही बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के पिता ने सीधे मामा पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!