13 दिन से लापता नाबालिक बालक की लाश सरसों के खेत में मिली परिजनों ने बालक की हत्या की आशंका व्यक्त की है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक के शब को पीएम को भेजा,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बेला निवासी दयाराम पुत्र सेवाराम कश्यप ने थाना पुलिस को 16 फरवरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र 14/ 15 वर्षीय गिरीश गांव में स्थित आटा चक्की दुकान से 12 फरवरी वर्ष 2026 को अपराहन 2:00 बजे के लगभग खाना खाने के लिए घर से आया था इसी बीच में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपने पुत्र को अपने परिचित रिश्तेदारों इधर-उधर तलाश किया परंतु उसका कुछ पता नहीं चला!
प्रार्थना पत्र में दयाराम कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र की हुलिया पुलिस को देखकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाइ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरीश की तलाश प्रारंभ कर दी।
पुलिस को घटना दर्ज होने के 13 दिन बाद सूचना मिली की सरसों के खेत में ग्राम रसूलपुर बेला से 2 किलोमीटर दूर एक 14/ 15 वर्षीय युवक की निर्वस्त्र लाश पड़ी हुई है जो खून में लथपथ है पुलिस में मौके पर पहुंचकर दयाराम को बुलाकर शव पहचान के लिए कहा तो उसने अपने पुत्र गिरीश के रूप में शिनाख्त कर ली। दयाराम द्वारा अपने पुत्र की लाश को देखकर उसने अपने पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मौके पर ही दहाड़े मार कर रोना प्रारंभ कर दिया कुछ पल में ही भारी तादाद में ग्रामीण एवं उसके परिजन मौके पर पहुंच गए पुलिस ने मृतक बालक गिरीश के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!