विधिक माप विज्ञान विभाग ने नगर व अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। विधिक माप विज्ञान विभाग ने नगर समेत इस्लानगर, वजीरगंज एवं करनपुर में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। जिसमें मिठाई की दुकानों में घटतौली पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धाराओं में चालान किए गए।
मंगलवार को नियंत्रक विधिक माप विज्ञान उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान बरेली संभाग बरेली के आदेश के अनुपालन में विधिक माप विज्ञान प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई दुकानों में लाइसेंस आदि की कमी पाई गई। श्री ओमप्रकाश ने दुकानदारों को माप तौल से संबंधित लाइसेंस दुकान में प्रदर्शित करने व समय पर रिनुअल करने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि होली के पवित्र त्यौहार को देखते हुए उपभोक्ता हित संरक्षण में विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठानों से विशिष्ट प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें एलपीजी गैस एजेंसी/गोदाम आटा, सूजी, मैदा के पैकेट, वनस्पति तेल, घी, रंग-गुलाल के पैकेट, मिठाइयां ड्राई फूड के पैकेट, धर्मकांटे पेट्रोल पंप, मीट की दुकानें, फल सब्जी की दुकानों खाद बीज की दुकानें शामिल थी। जिसमें मिठाई की दुकानों में घटतोली पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धाराओं में चालान किए गए। मीट की दुकानों पर बिना सत्यापन कारण उपकरणों के प्रयोग पर उक्त अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। श्री ओमप्रकाश ने बताया की घटतौली एवं पैकेट संबंधी किसी प्रकार की शिकायत विधिक माप विज्ञान विभाग में कर सकते हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!